देखिए क्या हुआ जब इस इंडिया के कप्तान की पत्नी ने उसे चुनौती दी।




ऋतुराज गायकवाड़ की शादी पिछले साल हुई थी। पत्नी का नाम उत्कर्ष पवार है। ख़ुद भी तेज़ गेंदबाज़ रही हैं। सोचा चलो देखें कि पति कितना बड़े बल्लेबाज़ है। चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बना फिरता है। टीम इंडिया की भी कप्तानी कर चुका है। ऐसे में पति को चुनौती दे बैठी। आगे क्या हुआ, चलो कोई नहीं। ऋतुराज अभी नये नये पति बने हैं। उनको करना ये चाहिए था कि पत्नी पर आउट हो जाते। बीवी फूली नहीं समाती। और घर का माहौल और भी खुश नुमा हो जाता।